खुल सकेगा डुमरांव का बाजार

0
2494

-नया भोजपुर का फैसला आठ के बाद
बक्सर खबर। लॉकडाउन में मिली ढील का लाभ डुमरांव को भी मिलेगा। कंटेनमेंट जोन से सटे होने का उसके उपर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए जिलाधिकारी अमन समीर ने कहा कि संक्रमित लोग नया भोजपुर इलाके में मिले थे। इस लिए सिर्फ भोजपुर जदीद पंचायत को ही इसका क्षेत्र माना जाएगा। डुमरांव में दुकानें खुल सकती हैं। नया भोजपुर का क्या होगा ? इस संबंध में उन्होंने कहा कि गाइड लाइन के अनुसार अभी 8 जून तक इंतजार करना होगा।

अगर उस इलाके से कोई संक्रमित नहीं मिला। तो वहां भी ढील दी जा सकती है। प्रशासन लोगों की जरुरतों एवं आर्थिक गतिविधियों को देखकर यह ढील दे रहा है। इसका अर्थ यह नहीं कि लोग प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन करें। क्योंकि बाजार खुलने के साथ जोखिम भी बढ़ा है। लोगों को तीन सूत्र का पालन करना होगा। मास्क का प्रयोग, समय-समय पर हाथ धोते रहना और सामाजिक दूरी। लेकिन, अगर गैर जरुरी कार्य से लोग बाहर निकले। तो वे स्वयं खतरा मोल लेंगे। इन बातों को सभी को ध्यान रखना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here