डीएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने बिमलेश

0
292

बक्सर खबर। युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. विमलेश यादव को धर्म निरपेक्ष सेवक संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। विमलेश डुमरांव विधानसभा के चौगाई प्रखंड के निवासी हैं। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री महुआ विधायक तेज प्रताप यादव ने उन्हें डीएसएस का अध्यक्ष मनोनित किया है। वे पहले भी राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। कुछ ही माह में उन्होंने संगठन को सशक्त बना दिया था। तेज प्रताप यादव ने उनके कार्यकाल को देखते हुए एक बार फिर यह जिम्मेवारी सौंपी है।

पार्टी कार्यकर्ताओं को यह जानकारी जब मिली तो उनके बीच खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथी ही विमलेश को बधाई दी है। इनमें विवेक केसरी पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डीएसएस, सुनील यादव पूर्व प्रदेश महासचिव डीएसएस बिहार, मनु यादव पूर्व अध्यक्ष यूवा डीएसएस बक्सर जिला, गुड्डू गुप्ता, यादव बाबा, अशोक यादव, लालदेव यादव सरपंच नचाप पंचायत आदि नेताओं ने बधाई दी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here