‌‌‌बीमारी छिपाए नहीं बताएं, बरतें सावधानी

0
1102

बाहर से आए लोग जरुर पढ़े, आप भी दे सकते हैं सूचना
बक्सर खबर। वर्तमान समय में सजगता ही बचाव है। प्रशासन द्वारा जो भी एहतियात बरता जा रहा है। वह सिर्फ और सिर्फ संक्रमण न फैले इसका प्रयास है। इस लिए आप अगर बाहर से आए हैं। तो आप स्वयं भी नहीं जानते। की संक्रमण में हैं अथवा नहीं। लेकिन, अनजाने में ही सही। आप सबके लिए समस्या पैदा कर सकते हैं। हम आपको बता दें। यह बहुत बड़ी बीमारी नहीं है। लेकिन, आपकी लापरवाही स्वयं के लिए भी और समाज के लिए भी खतरा बन सकती है। इस लिए घबराएं नहीं। अपनी मर्ज के बारे में बताएं।

अपने देश में अब तक जीतने भी प्रभावित लोग मिले हैं। उनमें से 90 प्रतिशत लोग ठीक हो रहे हैं। बहुत से लोग तो स्वयं को अलग रखकर भी ठीक हो चुके हैं। लेकिन, सबसे जरूरी है, बीमार का पता चलना। जिसे छीपा कर आप स्वयं को खतरे में डालेंगे। प्रशासन ने सभी से आग्रह किया है। जो लोग बाहर से आए हैं। अगर वे संदिग्ध हैं। तो इसकी सूचना वे पंचायत अथवा स्थानीय प्रशासन को भी दे सकते हैं। वैसे लोग जो गैर प्रदेश अथवा मुल्क से आए हैं। अभी उनमें बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे। उनको भी एहतियात बरतने की सलाह दें। वे खुद को अलग रख पाए। इस लिए उनका सहयोग भी करना होगा। जरुरत की वस्तुएं उनको प्रदान करे। जिससे उन्हें बाहर न जाना पड़े। अथवा वे अन्य लोगों के संपर्क में आने से बचें। यह एक मुहिम है। जिसमें सभी को सहयोग करना है। क्योंकि सरकार ही सबकुछ नहीं कर सकती। इसे जन सहयोग से ही कारगर बनाया जा सकता है। ( प्रशासनिक अधिकारियों के विमर्श पर आधारित खबर)। आप जिला प्रशासन के कंट्रोल रुम 06183-223333 पर सूचना दें सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here