गड्ढे में डूबकर दो किशोरों की मौत

0
1231

बक्सर खबर। औद्योगिक थाना के हरकिशनपुर गांव में आज रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। गड्ढे में नहाने के दौरान डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार आशीष कुमार (9) पुत्र रिंकू यादव एवं शोबित यादव(8) पुत्र विजेंद्र यादव नहाने के दौरान डूब गए। गांव वालों को जब इसकी सूचना मिली चारों तरफ चीत्कार मच गया। पूरा गांव उस गड्ढे की तरफ भागा जहां बच्चे नहा रहे थे।

एक दर्जन से ज्यादा लोग बच्चों को बचाने के लिए गड्ढे में कूद पड़े। दोनों मासूम बच्चों का शव निकाल लिया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल भागे जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद औद्योगिक थाने की पुलिस बच्चों के शव को लेकर पोस्टमार्टम कराने पुराना सदर अस्पताल पहुंची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here