तीन की हत्या, जैसी अफवाह ने लोगों और प्रशासन को किया परेशान

0
1519

बक्सर खबर। तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना राजपुर थाना के सिकरौल बधार की है। यह अफवाह शनिवार की शाम ही फैली। बक्सर खबर तक बात पहुंची। तस्दीक के क्रम में पता चला अंधेरा हो गया है। इस लिए शवों को देखा नहीं जा सका है। ऐसी सूचना है कि एक ही परिवार के तीन लोगों को कुएं में फेंक दिया गया है। कुएं के अंदर देखना रात में संभव नहीं। रविवार की सुबह होने तक यह खबर कानों-कान न जाने कितने लोगों तक पहुंच गई। चौसा गोला के पास बनने जा रहे थर्मल पावर प्लांट की जमीन के बीचो-बीच कुएं की बात बताई जा रही थी। अर्थात लोगों को वहां पहुंचने के लिए पैदल जाना था।

बावजूद इसके रविवार की सुबह हजारों की संख्या में लोग वहां पहुंच गए। पूरे इलाके में जीतने कुएं थे। सबकी तलाशी ली गई। पर कहीं कुछ नहीं मिला। इस क्षेत्र से बारिश के मौसम में कर्मनाशा गुजरती है। उसके छाडऩ और किनारे लगे कुश की झाड़ी में घंटो लोगों ने तलाशी अभियान चलाया। दिन के दस बज गए कहीं कुछ नहीं मिला। पूरी-की पूरी खबर अफवाह निकली वहां तक राजपुर पुलिस और सदर डीएसपी सतीश कुमार भी पहुंचे। वहां लोगों से पूछताछ भी की गई। जिस कुएं में शव फेंकने की बात हो रही थी। वह सूखा था, तलाशी के दौरान उसमें कुछ नहीं मिला।

-आप भी देखिए वहां का नजारा — 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here