‌‌‌ अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार

0
1681

-डीएसपी ने कहा सोमवार को पीसी में दी जाएगी जानकारी
बक्सर खबर। अवैध हथियार के साथ धनसोई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस गिरफ्तार लोगों के नाम नहीं बताना चाह रही। पूछने पर एसडीपीओ धीरज कुमार ने कहा रविवार को कथराई और ककरियां गांव में छापामारी हुई थी। दो लोग गिरफ्तार हुए हैं। इसकी पूरी जानकारी सोमवार को प्रेस वार्ता में दी जाएगी। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है। सूत्रों ने इस बारे में बताया पुलिस ने रविवार की सुबह ककरियां गांव में छापामारी की।

वहां से छोटक सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वे इसी गांव रहने वाले हैं। दूसरी गिरफ्तारी दोपहर के वक्त धनसोई थाना के ही कथराई गांव से हुई। वहां एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। मनजी उर्फ माना यादव हथियार लेकर उपेन्द्र कुमार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दोपहर के वक्त पुलिस ने वहां धावा बोला तो पुआल के नीचे छिपाकर रखा गया देसी कट्टा बरामद किया। हालांकि गिरफ्तार यह कह रहा था। मुझे फंसाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here