संपत्ति विवाद में चाचा ने कर दी भतीजे की हत्या

0
3291

— सदर अस्पताल में युवक ने तोड़ा दम
बक्सर खबर । संपत्ति विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे के ऊपर गोली चला दी। घायल राजू कुमार को उपचार के लिए बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना धनसोई थाना क्षेत्र के खोचरिया गांव की है। सोमवार की दोपहर 2:30 बजे के लगभग आपसी विवाद बढ़कर गोलीबारी तक पहुंच गया।

पीड़ित पक्ष के अनुसार राजू को गोली पैर एवं पेट के पास लगी थी। इस संबंध में पूछने पर धनसोई की पुलिस ने कहा फिलहाल टीम घटनास्थल पर मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में घायल के चाचा दाऊद राय के ऊपर आरोप लगा है।  पुलिस आरोपियों के घर की तलाशी ले रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here