दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से हटाए जा सकते हैं मनोज तिवारी

0
1008

बक्सर खबर(नेशनल डेस्क)। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भरोसा खोते जा रहे हैं। गायक और अभिनेता से नेता बने बिहार के रोहतास जिले के अतरवलिया गांव निवासी मनोज को लेकर पार्टी के अंदरखाने इस तरह की अटकलें तेज हो गई हैं। कहा तो यह जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उनसे बेहद खफा हैं। जल्द ही वे दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष पद से मनोज की छुट्टी कर सकते हैं।

दिल्ली प्रदेश बीजेपी के कई सीनियर नेताओं का मानना है कि आलाकमान ने मनोज को प्रदेश अध्यक्ष का पद देकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी लेकिन वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। पार्टी के भीतर उन्होंने दोस्त कम दुश्मन ज्यादा बना लिए हैं। दिल्ली के वरिष्ठ नेता विजय गोयल से उनकी खटपट जगजाहिर हो चुकी है। और तो और दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष का चेहरा बन चुके बिजेंद्र गुप्ता से भी उनकी नहीं पट रही है। दिल्ली बीजेपी दो गुटों में बंट चुकी है। एक गुट मनोज तिवारी के साथ है तो दूसरा विजेंद्र गुप्ता के साथ। दोनों किसी कार्यक्रम में साथ शिरकत नहीं करते। इस गुटबाजी से बीजेपी आलाकमान खिन्न है। वह पार्टी को एकजुट करने के लिए जल्द ही फैसला ले सकता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here