‌‌‌सुबह सात से चार बजे तक दुकान खोलेंगे डीलर

0
1801

-जिलाधिकारी ने किया एसएफसी का निरीक्षण
-जिला नियंत्रण कक्ष में कर सकते हैं शिकायत
बक्सर खबर। जन वितरण प्रणाली की दुकानें सुबह सात से अपराह्न चार बज तक खुलेंगी। कार्ड धारियों को राशन मिलने में कोई असुविधा न हो। इसके समय का निर्धारण भी किया गया है। साथ ही धावा दल का गठन कर इनकी समय-समय पर जांच भी होगी। अगर कहीं किसी को अनियमितता दिखाई दे तो वह जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06183-223333 पर शिकायत कर सकते हैं। साथ ही डीलरों तक राशन पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो। इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। स्वयं जिलाधिकारी अमन समीर आज बुधवार को राज्य खाद्य निगम के गोदाम गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया। पर्याप्त संख्या में वाहन होने चाहिए। समय से सबके यहां राशन पहुंचे। इसका पूरा इंतजाम हो। यहां नीचे विस्तार से समय और दर की जानकारी दी जा रही है। उसे आप समझ लें।

क्या होगा राशन लेने का समय
बक्सर खबर। वैसे लोग जो बुजुर्ग हैं। उन्हें राशन लेने में असुविधा न हो। इसके लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है। सुबह 7 से 10 बजे तक ऐसे लोगों को राशन दिया जाए। 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी कार्डधारी आ सकते हैं। 2 बजे से अपराह्न 4 बजे तक महिलाओं को राशन दिया जाएगा।
क्या है निर्धारित दर
बक्सर खबर। राज्य सरकार द्वारा प्रति यूनिट 3 किलो चावल व 2 किलो गेहूं दिया जाना है। 3 रुपये प्रति किलो चावल एवं गेहूं का मूल्य है 2 रुपये किलो। अर्थात एक व्यक्ति को 13 रुपये देने होंगे। वहीं अंत्योदय के लाभुक को इसी दर से 21 किलो चावल और 14 किलो गेहूं दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण के तहत मुफ्त मिलेगा राशन
बक्सर खबर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रत्येक कार्डधारी को 5 किलो चावल दिया जाना है। जो पूरी तरह मुफ्त होगा। कार्ड में परिवार के जितने सदस्यों का नाम होगा। प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल दिया जाएगा। यह योजना अप्रैल, मई और जून के लिए है। साथ ही यह राशन राज्य सरकार के अतिरिक्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here