‌‌‌जिले में 3634 लोगों पर रखी जा रही है नजर

0
3480

बक्सर खबर। जिले में 3634 लोग ऐसे हैं। जिन्हें कोरांटीन में रखा गया है। इन सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन अपने स्तर से लगातार प्रयास कर रहा है। आशा कार्यकर्ताओं तक को इस काम में लगा दिया गया है। वे गांव-गांव जाएं। यह पता लगाएं, क्या किसी में ऐसे लक्षण दिख रहे हैं।

जिन्हें बुखार और सर्दी-खांसी हो। प्रशासन के पास जो संसाधन उपलब्ध है। उसका भरपूर उपयोग किया जा रहा है। लेकिन, प्रशासन का एक आग्रह भी है। हम इस समस्या का मुकाबला तभी कर सकते हैं। जब जनसहयोग मिलता रहे। घरों में रहने वाले लोग इस अभियान को मदद प्रदान कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here