सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान की मौत

0
1073

-ड्यूटी जाने के दौरान हुई दुर्घटना, दी गई अंतिम विदाई
बक्सर खबर। घर से ड्यूटी जा रहे सीआरपीएफ जवान की स्कूटी को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल जवान निर्मल कुमार राय(53) को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उनकी मौत हो गई। दुर्घटना नजफगढ़ चौराहा दिल्ली के पास हुई। उनका शव शनिवार को पैतृक गांव सदर प्रखंड के कमरपुर लाया गया। परिवार के लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए।

इसके उपरांत गंगा तट पर उन्हें सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वे सिग्नल बटालियन भदौड़ा कला, दिल्ली में कार्यरत थे। उनकी पत्नी आशा देवी, पुत्र सत्यम राय व पुत्री सृष्टि दिल्ली में ही रहते थे। जब सबको यह पता चला तो रो-रो कर उनका बुरा हाल हो गया। शुक्रवार को उनका शव गांव पहुंचा। शनिवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here