कांगे्रस के इशारे पर हिन्दूओं पर हो रहे है अत्याचार: रोहित

0
233

बक्सर खबर: गुरूवार को डुमरांव नगर भवन में हिंदू रक्षक सेना के तत्वावधान में विराट हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। विराट हिंदू महासम्मेलन का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, युवराज चंद्रविजय सिंह, हिन्दू नेता कमलेश तिवारी, भाजपा नेता ओम प्रकाश भुवन,ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। महासम्मेलन का उद्घाटन करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म को कोई खत्म नहीं कर सकता है। हमारे धर्म का इतिहास अनादि काल से है ।

सनातन धर्म से ही सब ही धर्म की उत्पत्ति हुई है।स्वामी अभिषेक ने कहा की सनातन धर्म में सबकी प्रतिष्ठा है, हमारे धर्म के खिलाफ दुस्प्रचार किया गया। युवाओं को धर्म की प्रतिष्ठा हेतु तत्पर रहना चाहिए। मुख्य अतिथि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने विराट हिंदू महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा की हिंदुस्तान की पहचान ही हिंदू से है। हिंदू धर्म ने पूरी दुनिया को दिशा दी है। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की एनआरसी पर तथाकथित धर्मनिरपेक्ष पार्टीयां हाय-तौबा मचा रही हैं। सिंह ने कहा की ममता बैनर्जी धार्मिक तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी के इशारे पर देश के बहुसंख्यक वर्ग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए युवराज चंद्रविजय सिंह ने कहा की जाति-पार्टी से ऊपर उठकर काम करना होगा तब ही हिंदू धर्म का ध्वज पूरे विश्व में फहरेगा। भाजपा नेता ओमप्रकाश भुवन, कमलेश तिवारी, विश्वनाथ राम, राजीव राय उर्फ अप्पू, अरुण ठाकुर, पवन राय, सोनू राय, सुनील पाण्डेय, आशुतोश राय, मनीष कश्यप, प्रशांत दुबे, मिथलेश प्रधान आदि ने हिंदू धर्म सम्मेलन को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के आयोजक हिंदू रक्षक सेना के अध्यक्ष विकास रंजन ने कार्यक्रम में आए अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here