‌‌‌कांग्रेस ने जिला प्रशासन को सौंपे चार हजार मास्क, साठ लीटर सैनिटाइजर

0
507

बक्सर खबर। प्रखंड के अस्पतालों में कर्मचारियों का कहना है। हमें हैंड सैनिटाइजर क्या स्प्रीट नहीं मिल रही। प्रशासन को इस आभाव के दौर राजनीतिक सहयोग मिल रहा है। आज मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्द्धन ने चार हजार मास्क और 60 लीटर सैनिटाइजर उपलब्ध कराया। इसके लेकर जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा समाहरणालय पहुंचे। वहां आपका प्रबंधन कार्यालय को यह सौंपा गया।

मौके पर सिविल सर्जन और सदर एसडीओ केके उपाध्याय भी मौजूद रहे। प्रशासन को यह मदद उपलब्ध कराते हुए पार्टी नेताओं ने कहा। हमें विश्वास है, इसका उपयोग बक्सर, डुमरांव तथा हर वैसे जरुरी स्थान पर होगा। जहां स्वास्थ्य कर्मी मरीजों की सेवा में लगे हैं। साथ ही हमारी पार्टी और सभी अनुसांगिक संगठन हर समय मदद के लिए तैयार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here