‌‌‌बारिश की मार झेल रहे किसानों को मिले मुआवजा, उठी मांग

0
542

कृषि विभाग की रिपोर्ट को बताया झूठ
बक्सर खबर। बारिश के कारण किसानों को जिले में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसका आकलन कर उन्हें मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। यहां के कृषि विभाग ने किसानों को बहुत बड़ा धोखा दिया है। एक तो कृषि विभाग किसी भी उचित किसान को कोई सहायता उपलब्ध नहीं कराता। उल्टें सरकार को झूठी रिपोर्ट सौंप किसानों के साथ धोखा कर रहा है। यह बाते किसान ज्ञानप्रकाश उपाध्याय ने कहीं। उन्होंने बताया कि इस शिकायत के साथ आज सोमवार को राजपुर प्रखंड के किसान जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे।

मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की व्यस्तता के कारण डीएम से उनकी मुलाकात नहीं हुई। लेकिन, वहां मिले अपर समाहर्ता को उन्होंने ज्ञापन सौंप अपनी बात रखी। दिए गए आवेदन में कहा गया है। बारिश से किसानों को भारी झती हुई है। रवि फसल की बुआई भी प्रभावित हुई है। फसल भीग जाने के कारण अभी खेत में धान पड़ा है। हम प्रशासन से मांग करते हैं। किसानों को उचित मुआवजा मिले। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व मुखिया मिथिलेश पासवान, सुजीत कुमार पांडेय, कृष्णानंद मिश्रा, सतीश कुमार दुबे, मोहित उपाध्याय, विनय कुमार मिश्रा आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here