नहीं रहे शहर के प्रमुख डॉक्टर अखौरी

0
9904

-कुछ दिनों से थे अस्वस्थ, हार्ट अटैक बना वजह
बक्सर खबर। शहर के सीनियर डॉक्टर अखौरी बाबू का निधन हो गया है। बुधवार को उन्होंने दिल्ली स्थित अपनी बेटी के आवास पर अंतिम सांस ली। सूचना के अनुसार वे साढ़े छह बजे लगभग बाथरुम गए थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और वे चल बसे। हालांकि बुधवार की देर शाम मीडिया को इसकी सूचना मिली। इस वजह से विस्तृत जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। लेकिन, यहां एक बात जानने लायक है।

डॉक्टर अखौरी इसी नाम से मशहूर थे। मरीज की नाड़ी टटोलकर मर्ज बता देने वाले डॉक्टर के रूप में भी लोग उन्हें जानते थे। देश की स्वतंत्रता के साक्षी रहे डॉक्टर की पूरी उम्र क्या थी। इसकी पुख्ता जानकारी हमें नहीं है। शहर के मेन रोड में कृष्णा सिनेमा के पास उनका अपना आवास था। जहां वे मरीजों को देखा करते थे। अपने जीवन काल में न जाने कितने मरीजों का उन्होंने सफल उपचार किया। जिसके कारण लोग उन्हें बहुत ही आदर देते थे। (खबर में सुधार संभव है, सूचना के अनुरूप)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here