‌‌‌बक्सर आएंगे मुख्यमंत्री, तिथियां संभावित

1
2093

बक्सर खबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस माह की 22 तारीख को बक्सर आ सकते हैं। वैसे यह तिथि संभावित है। लेकिन, यह माना जा रहा है। 20 से 22 के बीच उनका आगमन होगा। जल जीवन हरियाली अभियान और सात निश्चय योजना की समीक्षा यात्रा उन्होंने प्रारंभ कर दी है। जहां तक संभावना है। वे 22 को राजपुर प्रखंड में आ सकते हैं।

प्रशासनिक अधिकारी पिछले दो दिनों से राजपुर और ईटाढ़ी प्रखंड में संभावित स्थल की समीक्षा कर रहे हैं। जहां उनका कार्यक्रम संपन्न कराया जा सके। आज गुरुवार को डीएम राघवेन्द्र सिंह ने इसके लिए सभी विभागों के साथ बैठक की। विशेष जोर जल जीवन और हरियाल को लेकर है। वैसे 19 तारीख को मानव श्रृखला बनायी जानी है। इस लिए यहां का आगमन 20 के बाद ही होगा। विभागिय सूत्रों के अनुसार वे भभुआ अथवा सासाराम जिले के साथ ही बक्सर का दौरा होगा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here