डुमरांव प्रखंड के पैक्स चुनाव का परिणाम

0
1692

बक्सर खबर। इस बार के पैक्स चुनाव में मतदाताओं में काफी आक्रोश था। जिससे लंबे समय से पैक्स पर कब्जा जमाने वाले कई पैक्स अध्यक्षों को इस बार मुंह की खानी पड़ी है। जानकारी के अनुसार अटांव पंचायत के चंद्रकांत चंद, कुशलपुर के अयोध्या तिवारी, कोरानसराय से अमर पासवान व छतनवार से अयोध्या यादव ही अपनी विरासत को बचा पाए है। वही कनझरूआं पैक्स के रामाकांत पांडेय निर्विरोध चुने गए है। इसके अलावे छह पैक्सों में नए अध्यक्ष चुने गए है।

जिसमें नुआंव से वृजमोहन सिंह ने लंबे समय से पैक्स अध्यक्ष के पद पर काबिज रहे लक्ष्मण सिंह को काॅटे की टक्कर में बीस मतों से मात दी है। नंदन से व्यापार मंडल के अध्यक्ष रहे अशोक सिंह ने पुराने अध्यक्ष रमेश यादव को 195 वोट को मात दी है। कसिया से मुन्ना सिंह ने पैक्स में मजबूत पकड़ रखने वाले वीर बहादूर सिंह को 175 वोट से पराजित किया है। चिलहरी से संतोष राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीरेन्द्र राय को 418 वोटो से पराजित किया है। जबकि रिकाउंटिंग में अरियांव पंचायत के पैक्स से पुराने अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह को नजदीकी मुकाबले में 16 मतों से पराजय मिली।

पंचायत विजेता प्रत्याशी मत प्रतिद्वंदी प्रत्याशी मत
अटांव चन्द्रकांत चंद 909 कमलेश यादव 523
कसिंया मुन्ना सिंह 561 कमलेश यादव 386
अरियांव सुरेश सिंह 623 ओमप्रकाश 607
चिलहरी संतोष राय 463 विरेन्द्र राय 45
कुलशपुर अयोध्या तिवारी 403 मनोज तिवारी 396
नुआंव वृजमोहन सिंह 382 लक्ष्मण सिंह 362
कोरानसराय अमर पासवान 450 दिनबंधु सिंह 186
नंदन अशोक सिंह 445 रमेश यादव 250
छतनवार अयोध्या सिंह 478 गणेश सिंह 254

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here