सावधानी जरुरी : कोविड से एमएलसी पुत्र की मौत

0
1855

बक्सर खबर। वर्तमान दौर में सावधानी बहुत जरुरी है। अन्यथा अवसर चूक जाने के बाद आपकी कोई मदद नहीं कर सकता। रोहतास के विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह के ज्येष्ठ पुत्र प्रिंस सिंह की गुरुवार की सुबह कोविड संक्रमण के कारण मौत हो गई। उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

लेकिन, सुबह आठ बजे के लगभग उनकी सांसे थम गई। प्रिंस रोहतास के मशहूर राइस मिलर आलोक सिंह के भतीजे थे। उनकी मौत पर बहुत लोगों ने दुख जताया है। लेकिन, कोविड संक्रमण लापरवाही में कितना खतरनाक रुप ले सकता है। यह वाकया इसकी सीख देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here