धान खरीद में बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही : डीएम

0
404

-पैक्स अध्यक्षों को चेताया, बीडीओ दो केन्द्रों का प्रत्येक दिन करेंगे निरीक्षण
बक्सर खबर। सरकारी समर्थन मूल्य पर धान अधिप्राप्ति के लिए डीएम ने शनिवार को विशेष पहल की। पैक्स अध्यक्षों के साथ उन्होंने मंथन किया। डीएम अमन समीर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा। सरकार किसानों से एमएसपी मूल्य पर धान खरीदने हेतु गंभीर है। इसके लिए जिला को डेढ़ लाख मैट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। जिला का निर्धारित लक्ष्य सभी पैक्सो के सहयोग से आसानी से पूरा किया जा सकता है। जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि पैक्स 13 मैट्रिक टन कम से कम एक दिन में खरीदने का लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने आगे बताया कि 110 पैक्स एवं 06 व्यापार मंडल क्रियाशील हैं। उन्होंने निदेश दिया कि धान खरीदारी में नमी का कोई बहाना नहीं चलेगा। जिले में 90 मीट्रिक टन धान की कटाई हो चुकी है। धान के क्रय के समय गुणवता को ध्यान में रखने का भी निदेश दिया।

जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि रैयत किसान की धान अधिप्राप्ति की अधिकतम सीमा को 200 क्विंटल से 250 क्विंटल एवं साथ ही गैर रैयत किसानों की धान अधिप्राप्ति की अधिकतम सीमा को 75 क्विंटल से 100 क्विंटल कर दिया गया है। जिन पैक्सों पर अनियमितता के आरोप थे। वहां फिर से चुनाव हो गए हैं। जो पैक्स फंक्शनल नहीं है उनके निकट के पैक्सों या व्यापार मंडलों में धान अधिप्राप्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जायेगी। धान की अधिप्राप्ति कराने वाले किसानों के खाते में निर्धारित समय सीमा के अंदर राशि ससमय भेजने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि पैक्स पर रेण्डम कभी भी बिना सूचना के औचक निरीक्षण किया जा सकता है।

-बैठक में शामिल पदाधिकारी व पैक्स अध्यक्ष

निरीक्षण के क्रम में पैक्स पर कोताही व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने आगे जानकारी दी कि 02 से 03 दिन के अंदर में मिल की टैगिंग की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी। उन्होंने आगे जानकारी दिया कि माननीय मुख्यमंत्री धान अधिप्राप्ति की समीक्षा कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एक दिन में कम से कम 02 पैक्स का निरीक्षण जरूर करेंगे और प्रखण्ड विकास पदाधिकारी वहां के किसानों से मिलकर धान के खरीदारी के बारे में फीडबैंक जरूर लेना सुनिश्चित करेंगे। कार्यशाला में उप विकास आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, स्थापना उप समाहर्ता, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं पैक्सो के अध्यक्षगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here