मानव निर्मित तिरंगा नक्शा बनाएगा बक्सर

0
149

-विश्व कीर्तिमान बनाने की योजना, एमपी हाई स्कूल में होगा कार्यक्रम
बक्सर खबर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में रविवार को बक्सर के एमपी हाई स्कूल खेल मैदान में विशेष कार्यक्रम रखा गया है। सुबह आठ बजे मानव निर्मित तिरंगा श्रृंखला बनाई जाएगी। जिसकी लंबाई 75 मीटर से अधिक होगी। इसके लिए श्री राम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम एवं मिशन वंदे मातरम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विश्व कीर्तिमान का अटेम्प्ट होगा।

इसमें सहयोग के लिए आमजन से आग्रह किया गया है। लोग सुबह आठ बजे पहुंचे और इसमें शामिल हों। जिससे बक्सर के नाम यह कीर्तिमान बन सके। इसकी तैयारी के लिए पहले भी दो बार बैठक हो चुकी है। शुक्रवार को आयोजन स्थल पर तैयारी समिति की बैठक हुई। जिसमें स्कूल के छात्रों, अभिभावकों से आग्रह किया गया कि वे भी इसमें शामिल हों। केन्द्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे इसमें पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। यह जानकारी युवा नेता सौरभ तिवारी ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here