‌‌‌बसपा नेता अनिल कुमार ने सांसद को बताया ठग

0
88

-पत्रकार वार्ता में दस वर्ष के कार्यकाल को बताया नकारा
बक्सर खबर। चुनाव आते ही राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो जाती हैं। आरोप प्रत्यारोप भी लगाए जाते हैं। इसी कड़ी में रविवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर बसपा के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने स्थानीय भाजपा सांसद सह केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे को ठग बताया। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि पिछले दस वर्षों में उन्होंने सबको ठगा है। पार्टी के कार्यालय में इस दौरान कार्यकर्ता बैठक भी आयोजित की गई थी। जिसमें केन्द्रीय प्रदेश प्रभारी एडवोकेट सुरेश राव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा पिछले दस वर्ष के कार्यकाल में वे अपना पांच काम गिना दें। चुनाव से पहले एंबुलेंस नजर आते हैं। उसके बाद वे गायब हो जाते हैं। उन्होंने कहा वे एसजेवीएन के लिए जान देते हैं।

जबकि वह कंपनी किसानों पर अत्याचार कर रही है। यहां प्लांट बन रहा है। लेकिन, बक्सर के लोगों को काम नहीं मिल रहा। बक्सर में किसी तरह का कोई अस्पताल नहीं है। मरीज पटना रेफर होते हैं। यहां की जनता ने उन्हें दस वाल मौका दिया। अनिल ने सांसद पर और भी कई आरोप लगाए और यहां तक कहा कि एसजेवीएन में उनकी कितनी हिस्सेदारी है, बताना चाहिए। वार्ता के पूर्व बैठक हुई। जिसमें सुरेंद्र अंबेडकर मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागेंद्र राम व संचालन अरुण कुमार अजय ने किया। हीराराम राम, प्रदेश महासचिव संजय मंडल, डा रंजन पटेल, अभिमन्यु सिंह कुशवाहा, अमर आजाद, जनार्दन राम, नसीम अहमद, दीपक कुमार, संतोष कुमार, जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here