निमेज पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव

0
4000

-पुलिस पहुंची तो हुई पहचान
बक्सर खबर। निमेेेज उत्तरी टोला के पास आज शनिवार की सुबह नदी में एक व्यक्ति का शव देखा गया गया। किसी की हत्या हुई है। ऐसी अफवाह फैली। लोगों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई। सूचना पुलिस को भी मिली। ब्रह्मपुर थाने की पुलिस ने जाकर शव को कब्जे में लिया। शरीर पर किसी तरह के निशान नहीं थे। जिससे देखकर पुलिस भी हैरान थी। आखिर यहां यह कैसे पहुंचा। शव को कब्जे में लेने के बाद घंटो प्रयास के बाद पता चला कि उसका नाम पन्ना लाल महतो पुत्र सेठा महतो है। वह ब्रह्मपुर पश्चिमी टोला का निवासी है।

पुलिस ने उसके घर पर सूचना भेजी। जहां उसकी पत्नी रीता देवी ने बताया कल शुक्रवार को वह घर पर ही थे। दोपहर में गेहूं की कटाई के बाद वे आए तो कह रहे थे। तबीयत ठीक नहीं जान पड़ रही। दवा भी लाए थे। लेकिन, उनका शव इस हालत में वहां कैसे पहुंचा। इसका राज नहीं खुल पा रहा है। क्योंकि अगर मृत्यु के बाद घर वाले वहां शवदाह के लिए ले गए थे। तो इन कपड़ों में क्यूं। यह सवाल उठ रहा है। जबकि पुलिस का कहना है अचानक हुई मृत्यु के कारण परिवार वाले उसे दाह संस्कार के लिए ले गए थे। सच जो भी हो, शव की पहचान हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here