‌‌बाइक लूटने वाले दो युवक गिरफ्तार

0
2313

-बाइक व लूट का मोबाइल बरामद
बक्सर खबर। इस माह की दस तारीख को एक व्यक्ति सिकरौल नहर मार्ग से अपने गांव वापस लौट रहा था। अपराह्न तीन बजे तीन बाइक सवार युवकों ने रास्ते में उसे घेर लिया। तीनों नीले कलर की पल्सर बाइक पर सवार थे। देसी कट्टे के बल पर उन लोगों ने बलिराम चौहान, निवासी लोदीपुर, थाना धनसोई को लूट लिया। घटना पुरापूर और विक्रम इंग्लिश गांव के मध्य हुई। पीड़ित ने इसकी शिकायत 10 अप्रैल को सिकरौल थाने में दर्ज करायी। जांच शुरू हुई तो जल्द ही अपराधियों का पता चल गया। शुक्रवार की रात पुलिस ने बसांव कला गांव में छापामारी की। वहां से लक्ष्मण कुमार चौबे उर्फ रंजन उर्फ छोटानी को दबोचा गया।

डुमरांव डीएसपी के अनुसार उसके पास से लूट का मोबाइल फोन मिला। उसने दूसरे साथ का नाम बताया। पुलिस ने बसांव कला के डहरपुर डेरा में छापामारा। वहां से रवि कुमार उर्फ माल यादव गिरफ्तार किया गया। लूट की बाइक उसके घर से बरामद हुई। दोनों को रात के वक्त ही थाने लाया गया। आज पूछताछ के बाद इन दोनों को जेल भेज दिया गया। हालाकि अभी पुलिस ने तीसरे साथी की जानकारी नहीं दी है। अर्थात उसकी तलाश जारी है। पीड़ित की माने तो वह घटना के दिन अपनी बहन के यहां बसांव कला गांव ही गया था। लौटने के दौरान तीन युवकों ने उसे लूट लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here