नाली के विवाद में बहा खून, दर्जन भर से ज्यादा घायल

1
7028

-पहले बंद की नाली अब कर रहे थे जमीन पर कब्जा
बक्सर खबर। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का सिलसिला हर जगह जारी है। ऐसी जमीन पर कब्जे के विवाद ने आज रविवार की सुबह खूनी संघर्ष का रुप अख्तियार कर लिया। घटना धनसोई थाना क्षेत्र सिकढ़ी गांव की है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि वहां एक सरकारी तालाब है। जिसकी जमीन का अतिक्रमण वर्षो से हो रहा है। ऐसा करने वाले लोग दलित बिरादरी से हैं। इस वजह से पासी टोला का पानी बंद हो गया था। इसको लेकर सीओ के यहां आवेदन भी पड़ा है। बीती रात कुछ लोग मिट्टी गिरा कर शेष जमीन को पाटने में लगे थे। इसको लेकर आस-पास के लोग नाराज थे। जैसे-तैसे सुबह हुई।

पासी टोला के लोगों ने नाराजगी जतायी। फिर क्या था। दो पक्षों में जाति के आधार पर लोग बंट गए। भयंकर मारपीट हुई। पासी लोगों की संख्या बहुत कम है। सो बहुसंख्यक लोगों ने उनकी जोरदार पिटाई कर दी। सूचना के अनुसार दोनों ही पक्ष से लोग घायल हुए हैं। हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार जितेन्द्र पासी, सुखी पासी, रामकवल पासी समेत एक दर्जन से ज्यादा महिला और पुरुष पासी पक्ष से घायल हैं। दूसरे पक्ष के लोगों का नाम ज्ञात नहीं हो पाया है। जो गंभीर हैं। उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया है। पूछने पर धनसोई के थानाध्यक्ष ने कहा गड्ढ़े को लेकर विवाद था। दोनों पक्ष से पांच-पांच लोग घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए बक्सर भेजा गया है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here