बाइक चालकों को मिली नो इंट्री में पांच दिन की छूट

0
1102

-तीन से छह तक शहर में प्रवेश नहीं करेंगे भारी वाहन
-तीन से पांच तक अपराह्न चार बजे के बाद छोटे वाहनों को भी शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं
बक्सर खबर। दुर्गा पूजा के त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। लोगों की खरीदारी वगैरह करनी है। इस लिए एक से पांच अक्टूबर तक बाइक चलाने वालों को वन वे में छूट मिलेगी। लेकिन, तीन अक्टूबर को पट खुलने के बाद अपराह्न चार बजे के बाद शहर में बाइक के प्रवेश की अनुमति भी नहीं होगी।

इसके अलावा 3 से 5 अक्टूबर तक दोपहर अपराह्न तीन बजे के उपरांत तीन पहिया अथवा चार पहिया वाहन को शहर में चलने की मनाही रहेगी। इसके अलावा बड़े वाहनों के लिए गाइडलाइन जारी हुई है। सदर एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने इसके लिए शनिवार की दोपहर नगर थाने में सदर डीएसपी गोरख व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। विमर्श के उपरांत तय हुआ कि  3 से 6 अक्टूबर तक दोपहर 12 बजे से रात दो बजे तक भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। रात दो बजे के बाद ही बड़े वाहन गुजर सकेंगे। यह आदेश नगर क्षेत्र में प्रभावी होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here