‌‌‌ भरत शर्मा को मिला राष्ट्रीय संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार

1
946

-देश के राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने वाले बक्सर के बने पहले कलाकार
बक्सर खबर। भोजपुरी लोकगीत की पहचान बन चुके महान गीतकार भरत शर्मा व्यास को आज महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया। इसके साथ ही संगीत के क्षेत्र में बक्सर और बिहार से यह पुरस्कार पाने वाले भरत शर्मा पहले कलाकार बन गए हैं। भरत शर्मा को प्यार से लोग भोजपुरी सम्राट भी कहते हैं। उन्होंने ऐसे-ऐसे दिव गीत व बक्सर के महात्म से जुड़े गीत गाए हैं। जो उनकी ही नहीं बिहार की पहचान बन चुके हैं।

बुधवार को यह पुरस्कार उन्हें विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिला। कार्यक्रम में देश के अन्य हिस्सों से ही कलाकार पहुंचे थे। उन्होंने इसके लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया है। जबकि भोजपुरी जगत से जुड़े, मनोज तिवारी, रवी किशन, पवन सिंह, विष्णु ओझा, गोपाल राय आदि सभी नामचीन कलाकारों ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही साथ बक्सर पत्रकार संघ के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय, संरक्षक बबलू उपाध्याय, राम इकबाल ठाकुर ने भी जिले का गौरव बढ़ाने के लिए उन्हें बधाई दी है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here