साढ़े सात में बस स्टैंड व साढ़े चार लाख में चलता-फिरता ऑटो नीलाम

1
1142

-बेचा नहीं गया नप ने किया है बंदोबस्त, श्मशान घाट भी तीन से ऊपर
बक्सर खबर। नगर परिषद ने अपने क्षेत्र में आने वाले तीन सैरातों की बंदोबस्ती की है। मंगलवार को इनका टेंडर खोला गया। जिसमें श्मशान घाट की बोली तीन लाख 24 हजार में लगी। इसे विजय कुमार के नाम पर  आवंटित किया गया है। जय प्रकाश बस पड़ाव की बोली 7 लाख 54 हजार में लगी है। उसके लेनदार घनश्याम सिंह हैं। जबकि अधिकृत ऑटो स्टैंड न होने के बाद भी चलते फिरते ऑटो की वसूली के लिए 4 लाख 40 हजार में नीलामी हुई है।

हालांकि नगर परिषद द्वारा यह नहीं बताया गया है कि पिछले वर्ष इनकी नीलामी कितने में हुई है। इस वर्ष कितना इजाफा हुआ है। यह सूचना जरूर दी गई है कि सिर्फ सैरातों की बंदोबस्ती हुई है। सिर्फ इन्हीं तीन के लोग बोली में शामिल हुए। अन्य की नीलामी 15 मार्च और अगर उस तिथि को नहीं हुई तो 30 मार्च को होगी। पूरी प्रक्रिया मुख्य पार्षद कमरु निशा और कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरुपम की देखरेख में संपन्न हुई।

1 COMMENT

  1. टीम टाम ज्यादा, जलपात्रे नदारद !हें ह !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here