सजग रहें : आज की रात बक्सर के आस-पास रहेगा यास तूफान आ असर

0
1256

बक्सर खबर। मौसम विभाग के अनुसार आज की रात आपको सजग रहना होगा। क्योंकि एक दिन पहले बंगाल की खाड़ी से उठे यास तूफान का दबाव आज गुरुवार की रात दस बजे से सुबह तक बक्सर के आस-पास रहेगा। जिला प्रशासन ने भी लोगों को इससे अवगत कराने के लिए सूचना जारी की है। घरों में आप हैं तो पूरी सजगता और सावधानी के साथ रहें।

खुले जगह पर न रहें। क्योंकि जिले के आस-पास दबाव का क्षेत्र आज की रात मौजूद रहने की संभावना है। अगर आपने घरों के बाहर जरुरी समान छोड़ रखा है तो उसे समेट लें या सुरक्षित कर लें। जरुरी सामान और प्रकाश के लिए टार्च वगैरह साथ रखें। वैसे जिला प्रशासन ने पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here