‌‌‌मकर संक्रांति के मेले पर रोक, सख्त हुई कोविड की गाइडलाइन

0
467

-जिला प्रशासन ने गठित किया धावा दल
बक्सर खबर। कोविड को लेकर राज्य सरकार ने कई सख्त निर्देश गुरुवार को जारी किए। उसे अमल में लाने के लिए शुक्रवार को डीएम व एसपी के नेतृत्व में बैठक हुई। उसकी समाप्ती पर जिला प्रशासन पीसी आयोजित की और बताया सभी को गाइडलॉइन का पालन करना होगा। बक्सर में मकर संक्राति पर होना वाला मेला भी स्थगित रहेगा। उसकी अनुमति नहीं है। इतना ही नहीं सभी स्कूल कॉलेज तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए हैं। पीसी के दौरान उप विकास आयुक्त योगेश कुमार सागर ने बताया कि लोगों की जरुरत को देखते हुए वाहन परिचालन पर रोक नहीं है।

लेकिन, सभी को सामाजिक दूरी व मास्क का प्रयोग करना होगा। दुकानें आठ बजे तक ही खुलेंगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मास्क नहीं पहनने वाले को पचास रुपये का जुर्माना भरना होगा। सभी मंदिरों और धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। धावा दल का गठन किया गया है। जो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर विशेष निगरानी करेंगे। साथ ही कोविड जांच के लिए मुख्य स्थानों पर केन्द्र बनाए गए हैं। नगर भवन में सुबह 9 से शाम 9 बजे तक जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here