‌‌‌ध्यान दें : जिला प्रशासन की लोगों से अपील

1
1124

बक्सर खबर। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है। आप कोरोना वायरस के प्रसार को बढ़ने से रोकें। अपने घरों में रहें। आप भी समझ सकते हैं। प्रशासन बार-बार ऐसा आग्रह क्यूं कर रहा है। अपने देश को मुश्किल हालात से उबारने में हम सभी मदद कर सकते हैं। कल अर्थात 23 मार्च को जिलाधिकारी और एसपी ने संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित कर सबसे सहयोग करने के लिए कहा था। डीएम अमन समीर ने तो स्पष्ट शब्दों में कहा।

हम कार्रवाई पर विश्वास नहीं करते। लोग अपने दायित्व को स्वयं समझे। आज भी प्रशासन द्वारा एक अपील जारी की गई है। मोबाइल पर प्राप्त संदेश आपके समक्ष है। आप उसे पढ़ें। उसमें दिए गए नंबर को नोट कर लें। वह कभी भी आपकी मदद कर सकता है। खबर में नीचे वह संदेश और एक दिन पहले। डीएम व एसपी के पीसी का वीडियो भी है। आप उसे ध्यान से पढ़े व सुन लें। क्योंकि वर्तमान दौर में सजगता ही बचाव है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here