नंद कुमार तिवारी के नाम से फर्जी एकाउंट बना ठगी का प्रयास

0
670

-तिवारी ने स्वयं दी जानकारी, कहा लोग हो जाएं सावधान
बक्सर खबर। फेसबुक के माध्यम से जालसाजी करने के कई मामले सामने आते रहे हैं। शुक्रवार को ऐसी ही शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता नंद कुमार तिवारी ने की। उन्होंने बताया कोई मेरे नाम का फर्जी एकाउंट बनाकर लोगों से रुपये मांग रहा हैं। फोन पे, गुगल पे करने की बात कर रहा है।

मजे की बात है कि एकाउंट पर उन्हीं की तस्वीर लगी है। उसने कितने लोगों को इस तरह चूना लगाया है। यह तो फिलहाल पता नहीं चला है। लेकिन, उनके एक जानने वाले ने स्क्रीन शॉट की तस्वीर उपलब्ध करायी है। जिसमें 8000 हजार रुपये मांगा गया है। तिवारी ने कहा लोग सावधान हो जाएं। मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर रहा है। मैं इसकी शिकायत पुलिस के करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here