जन्म शताब्दी पर याद किए गए कर्पूरी ठाकुर, भारत रत्न मिलने पर खुशी

0
131

-एसएफआई व भाजपा लीगल सेल ने किया उन्हें याद
बक्सर खबर। जननायक सामाजिक उपाधि से सम्मानित कर्पूरी ठाकुर का बुधवार को जन्म शताब्दी वर्ष मनाया गया। उनके सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। एआईएसएफ व भाजपा लीगल सेल के लोगों ने बक्सर खबर को अपनी-अपनी तस्वीरें भेजी हैं। एआईएसएफ के जिला कार्यालय में राज्य परिषद के सदस्य विकास ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू राज ने कहा जो भारत रत्न देने की घोषणा हुई है। वह बहुत पहले मिलना चाहिए था। आज वोटों का गणित व सामाजिक ध्रुवीकरण व सियासी नफा-नुकसान देखकर ऐसा होता है।

इस कार्यक्रम में ऋषभ कुमार, अमित कुमार, राहुल ठाकुर, प्रिंस इदरीसी, सद्दाम शाह, मुन्ना सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं भाजपा लीगल सेल के अध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने भारत सरकार द्वारा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर खुशी जताई। सबने कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर की मृत्यु के 35 साल बाद भारत रत्न से सम्मानित करने की निर्णय लेना सराहनीय है। जननायक श्री ठाकुर सबसे पहले सोशलिस्ट पार्टी के विधायक बने और शिक्षा मंत्री, उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ दो बार मुख्यमंत्री भी रहे।

उनका जन्म 24 जनवरी 1924 को हुआ और उनकी मृत्यु 17 फरवरी 1988 में। उन्होंने गरीब तबके के लोगों की आवाज उठाई और जननायक से संबोधित हुए। जयंती कार्यक्रम में बसंत कुमार चौबे, शशी भूषण राय, सुरेंद्र कुमार सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, मनोरंजन पाठक, विन्देश्वरी ठाकुर, सुशील कुमार पाठक, रजनीश रंजन श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, माधुरी चौबे, मारकंडे पाठक, अवध बिहारी राम, गोपाल प्रसाद सिंह के साथ साथ अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here