एक और युवक मिला संक्रमित

0
4902

-हाल ही आया था दिल्ली एनसीआर से
बक्सर खबर। कोविड संक्रमण के आंकड़े में इजाफा जारी है। आज शनिवार की दोपहर एक और युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने उसे डुमरांव इंगित किया है। लेकिन, जिला प्रशासन के अनुसार 20 वर्ष का युवक हाल ही में दिल्ली एनसीआर से आया था। जो इटाढ़ी इलाके से संबंधित है। एक दिन पहले अर्थात शुक्रवार को भी एक महिला संक्रमित मिली थी। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बतायी गई थी।

जिला प्रशासन की माने तो वह आंकड़ा भी गलत है। उसे इटाढ़ी का नया केस बताया गया था। जिसके कारण कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को ही 115 हो गई थी। जबकि स्थानीय प्रशासन का कहना है। वह पूर्व से संक्रमित महिला थी। फालोअप में उसे पॉजिटिव पाया गया था। वह पुरानी मरीज थी। उसके कारण कुल संख्या में इजाफा नहीं हुआ। अर्थात आज शनिवार के नए संक्रमित को लेकर कुल संख्या 115 ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here