‌‌गजब : ‌घर के झगड़े में सड़क जाम, पुलिस फेल या लोग बेलगाम

0
499

-खुल गई सरकारी फरमान की कलई, लोग हुए परेशान
बक्सर खबर। कभी-कभी कुछ ऐसा होता है। जिसकी चर्चा स्वभाविक हो जाती है। शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने मिलकर बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पूछने पर ज्ञात हुआ। ऐसा करने वाले लोग मुफस्सिल थाना के लक्ष्मीपुर गांव से आए हैं। भाई आपने सड़क क्यों जाम कर दी। किसी यात्री ने पूछा तो उन लोगों ने कहा पुलिस हमारी नहीं सून रही। दूसरे पक्ष के रुपये लेकर न्याय का गला घोट रही है। इसी लिए सड़क जाम है। सुबह सात से आठ बजे तक।

लगभग एक घंटे मुख्य पथ पर जाम लग गया। क्योंकि शनिवार की सुबह बारात से लौट रहे वाहनों की कतार और दूसरी तरफ वीर कुंवर सिंह जयंती में जाने वाले वाहनों का काफिला। जाम में फंसे लोग प्रशासन को कोस रहे थे। वहीं जाम करने वाले कह रहे थे। हमने बड़ा बाबू को फोन किया है। वे आएंगे तो जाम हटेगा। हाय रे शासन और कानून की दुहाई देने वालों का सड़क जाम। यह हाल है जिले की मुफस्सिल पुलिस का। जाम लगाओं और पुलिस बुलाओ। क्योंकि संविधान ने सबको अधिकार दिया है। बहरहाल, पुलिस पहुंची, जाम समाप्त हुआ। ऐसा करने वाले कौन लोग थे। यह तो सबसे बेहतर आपको मुफस्सिल की पुलिस की बात सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here