कृमि दिवस पर एल्बेंडाजोल की गोली खाने से 15 छात्र बीमार

0
317

-देर रात सदर अस्पताल में हुआ उपचार, शिक्षक ने लगाया अव्यवस्था का आरोप
बक्सर खबर। चौसा प्रखंड अंतर्गत पवनी गांव के एक निजी विद्यालय में कृमि दिवस पर एल्बेंडाजोल की गोली खाने से 15 बच्चे बीमार हो गए। शुक्रवार को सुबह नौ बजे उन्हें दवा मिली। फिर उनके पेट में दर्द और उल्टी शुरू हो गई। इस वजह से छात्रों के अभिभावक और विद्यालय के शिक्षक पूरी रात परेशान रहे। कुछ छह छात्रों को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे विद्यालय के प्रधानाध्यापक जगदेव सिंह ने बताया कि आदर्श बालिका मध्य विद्यालय पवनी के लगभग 220 छात्रों को दवा दी गई थी। उनमें से 15 को पेट में तकलीफ हुई। सरकारी निर्देश के अनुरूप चौसा अस्पताल को सूचना दी गई। बड़ी परेशानी के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद सबको घर भेज दिया गया।

लेकिन, शाम में पुन: बच्चे उल्टी करने लगे। कुल छह बच्चे ऐसे थे। जिनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उन सभी को हम सदर अस्पताल लेकर आए। लेकिन, वहां कोई दवा हमें अस्पताल की तरफ से नहीं मिली। बीमार बच्चों में साक्षी, अनु कुमारी, किरण कुमारी, अनु कुमारी, हरिओम, अंशिका बड़े अस्पताल पहुंचे थे। उनके साथ कुछ अभिभावक भी मौजूद थे। हालांकि इस दौरान अस्पताल में ड्यूटी पर मिले चिकित्सक ने कहा अभी उनकी हालत ठीक है। परेशानी की कोई बात नहीं। कृमि की दवा खाने से किसी-किसी को थोड़ी घबराहट होती है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। मामूली परेशानी है। वे अब घर जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here