कांग्रेस विधायक की गाड़ी से शराब बरामद

0
6705

-चालक समेत चार लोग गिरफ्तार, पूछताछ जारी
बक्सर खबर। सदर विधायक संजय तिवारी की स्कार्पियो गाड़ी में शराब बरामद हुई है। सिमरी पुलिस के अनुसार वाहन से आठ विदेशी शराब की बोतले मिली हैं। जिसमें ब्लैक डाग, 100 पाइपर आदि शामिल है। वाहन के साथ चार लोग गिरफ्तार हुए हैं। जिनमें सुशील प्रसाद चालक है। अन्य तीन लोगों में विक्की तिवारी, अनिल तिवारी व नितेश कुमार शामिल हैं। यह तीनों दलसागर के रहने वाले हैं। इन्हें गुप्त सूचना के आधार पर सिमरी थाने की पुलिस ने बड़का गांव नगपुरा के पास गिरफ्तार किया।

पूछने पर डुमरांव अनुमंडल के डीएसपी केके सिंह ने बताया। पूछताछ चल रही है। यह जानकारी मिली है। यह सभी लोग आज बुधवार को राशन बांटने गए थे। इसी दौरान उन्होंने कहीं आगे बढ़कर शराब ली है। जिसकी सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई। वाहन का नंबर बीआर 44 एल 0040 है। जो सदर विधायक संजय तिवारी के नाम पर दर्ज है। वैसे इसकी विभागीय जांच होगी। यह शराब किसके लिए और कहां जा रही थी। इस बारे में स्पष्ट जवाब नहीं मिला। वहीं सदर विधायक का भी पक्ष ज्ञात नहीं हो सका। यह घटना उनके संज्ञान में है अथवा नहीं। वैसे फिलहाल इसकी जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here