पुलिस पर हमला करने वाले 17 नामजद

0
1228

-बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी
बक्सर खबर। बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर रोहतास की सीमा से लगे चेक पोस्ट पर मंगलवार की शाम विवाद हुआ था। वहां बसहीं गांव के लोगों ने महिलाओं को आगे पुलिस पर हमला कर दिया था। इस मामले में एक एएसआई समेत चार लोग घायल हुए थे। पुलिस ने ऐसा करने वाले सत्रह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।

जिसमें पांच पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा अन्य बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा किया गया है। थानाध्यक्ष रंजीत सिन्हा ने बताया कि एसआई भीम यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। क्या किसी की गिरफ्तारी हुई है, घायलों का हाल कैसा है। उन्होंने कहा, फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। घायल लोग मरहम पट्टी के बाद ड्यूटी में लग गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here