अधिवक्ता लक्ष्मण यादव का आकस्मिक निधन, शुक्रवार को न्यायालय में नो वर्क

0
397

हार्ट अटैक से गई जान, अधिवक्ताओं में शोक की लहर                                  बक्सर खबर। जिला व्यवहार न्यायालय से जुड़े अधिवक्ता लक्ष्मण यादव का बुधवार की शाम करीब 4 बजे इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ता समाज में शोक की लहर दौड़ गई। जिला अधिवक्ता संघ ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए 24 अप्रैल को व्यवहार न्यायालय में नो वर्क रखने का निर्णय लिया है। जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने बताया कि स्वर्गीय लक्ष्मण यादव चक्की प्रखंड के लक्ष्मण डेरा के निवासी थे और पेशे से एक सक्रिय एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिवक्ता के रूप में अपनी पहचान रखते थे।

उन्होंने कहा कि अचानक हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। महासचिव ने बताया कि अधिवक्ता यादव का इस तरह असमय चले जाना न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे अधिवक्ता समुदाय के लिए गहरी क्षति है। उनके सम्मान में शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर सभी अधिवक्ता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here