ईट भट्ठे पर दुर्घटना, बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचला

0
1917

बक्सर खबर। ईट भट्ठे पर आज रविवार की सुबह दुर्घटना हो गई। ट्रैक्टर चालक ने एक वर्ष के मासूम खेसारी लाल को कुचल दिया। यह बच्चा कटिहार निवासी पंकज साहनी का था। जो परिवार मठिला गांव के संजय राय की चिमनी पर काम कर रहा है। कोरानसराय पुलिस के अनुसार दुर्घटना सुबह दस बजे के लगभग हुई। ऐसा करने वाले ट्रैक्टर चालक धर्मजीत कुमार को हिरासत में ले लिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here