‌‌‌ हादसा : रामरेखा घाट पर डूबे चार, दो की मौत, एक रेफर

0
1944

– मछली मारने के दौरान हुई दुर्घटना, सभी बक्सर के
बक्सर खबर। रामरेखा घाट आज रविवार को दोपहर दो बजे बजे बड़ा हादसा हो गया। गंगा में मछली मारने उतरे चार लोग डूबने लगे। लेकिन, एक युवक ने हिम्मत दिखाई। स्वयं बाहर आया और लोगों से मदद मागी। आस-पास के मल्लाह दौड़े। सभी को बाहर निकाला गया। चारों को लोग पुलिस की मदद से अस्पताल ले गए। जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। इनके नाम संजू भर (48वर्ष) पिता सुरेश भर, निवासी सिविल लाइन, महावीर कुमार (20वर्ष) पिता राजाराम चौधरी निवासी मल्लाह टोली है।

आकाश कुमार (17 वर्ष) पिता गोपाल चौधरी मल्लाह टोली को बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया है। एक अन्य युवक जो सबसे पहले बाहर निकाला था। उसका नाम सूरज कुमार (22वर्ष) पिता गोपाल चौधरी निवासी मल्लाह टोली को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। स्थानीय लोगों ने बताया दोपहर के वक्त यह सभी युवक गड्ढे में मछली मार रहे थे। लेकिन, वह इतना बड़ा खोह था कि बालू वाली मिट्टी नीचे धंसती चली गई।

शव के साथ सदर अस्पताल में परिजन

सभी युवक उसी में फंस गए। स्थानीय मछुआरों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अंतिम शव निकाला। मल्लाह टोली शहर की बड़ी मस्जिद से सटा इलाका है। जबकि एक सिविल लाइन का निवासी थे। लोगों ने कहा, सभी गरीब परिवार के हैं। इन्हें प्रशासन की तरफ से आपदा राहत के तहत आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। इस दौरान नगर थाने की टीम भी मौके पर मौजूद रही। सभी पीड़ितों को सदर अस्पताल पहुंचाने में भी उसने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here