जनेउ संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा

0
503

-महिलाओं ने साड़ी फेंक कर बचाई चार की जान
बक्सर खबर। गंगा घाट पर नहाने के दौरान महिला समेत पांच लोड डूबने लगे। पास में कुछ और महिलाएं स्नान कर रहीं थी। उन्होंने साड़ी फेक चार लोगों को बचा लिया। लेकिन, अंकित कुमार (21) की डूबने से मौत हो गई। उसका शव तीन घंटे की तलाश के बाद बरामद हो पाया। हादसा नैनीजोर गांव से सटे पत्थर घाट पर रविवार को दोपहर बाद हुआ।

ग्रामीणों से मिली सूचना के अनुसार अंकित अपने रिश्तेदार जयराम चौबे, निवासी ग्राम सपहीं के यहां आया हुआ था। वह मूल रुप से आरा जिला के थाना शाहपुर, ग्राम धमवल का निवासी था। उसकी मां कुमकुम देवी पत्नी अजय तिवारी व उसका दूसरा भाई अर्पित भी आए थे। पूजा-पाठ संपन्न होने के बाद चार-पांच लोग नहाने गए। तभी यह हादसा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here