ब्लड बक्सर के सहयोग से लगा शिविर, महादान कर युवाओं ने पेश की सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल बक्सर खबर। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, जिला शाखा द्वारा मंगलवार को शहर के मेन रोड स्थित मध्य लोहनी भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन “ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन डोनेटिंग” के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 31 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर का उद्घाटन सम्मेलन के अध्यक्ष रोहतास गोयल, प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज मानसिंहका, सचिव सुमित कुमार मानसिंहका तथा अमृत मानसिंहका ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान ब्लड बक्सर के संस्थापक प्रियेश, उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, कैंप कोऑर्डिनेटर नसीम नायक और आदिल खान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहतास गोयल ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए रक्तदान सबसे बड़ा महादान है।
उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध होता है। साथ ही रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की भी जांच हो जाती है। कार्यक्रम में “नई सोच, नई परंपरा” अभियान के तहत रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताया गया। शिविर में रक्तदाताओं एवं अतिथियों को मोमेंटो, अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने में ब्लड बक्सर, ब्लड बैंक आरा, डॉ. अमन राज, आदित्य कुमार, अनिल कुमार, पिंकी कुमारी, भूपेंद्र कुमार सिंह एवं गजेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा। रक्तदान करने वालों में राजा बाबू, विनोद वर्मा, विष्णु शर्मा, रहमान, दिलीप कुमार पांडेय, विशाल वर्मा, सोनू कुमार, राकेश कुमार, सोनू चौधरी, संतोष शंकर देशमुख, आकाश वर्मा, सौरभ कुमार, विकास कुमार, अमर शर्मा, प्रियव्रत, आशुतोष सिंह, सोनू कुमार, अंकित जायसवाल, अनिल शर्मा, राहुल कुमार प्रजापति, समीर अंसारी, अनूप कुमार, रविशंकर शर्मा, दीपक कुमार, मो. सैफ, अजय कुमार प्रसाद, राजा चौधरी, बिनय सिंह, चंदन, मंटू कुमार एवं आनंद ओझा शामिल रहे।


































































































