एक चम्मच चीनी कम, सेहत की ओर मजबूत कदम

0
51

रोटरी क्लब के स्वास्थ्य शिविर में शुगर-बीपी की हुई मुफ्त जांच, जून में लगेगा सर्वाइकल वैक्सीनेशन कैंप                                                                                बक्सर खबर। शहर के चीनी मिल मोहल्ला स्थित साबित खिदमत अस्पताल एवं फाउंडेशन परिसर में मंगलवार को रोटरी क्लब की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर का आयोजन रोटरी क्लब के जिला इकाई के पीपीएच कार्यक्रम के तहत किया गया। इस दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों की जांच की गई। मरीजों को निःशुल्क परामर्श और आवश्यक उपचार भी उपलब्ध कराया गया। रोटरी अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि अगर हर व्यक्ति रोजाना सिर्फ एक चम्मच चीनी कम कर दे, तो डायबिटीज और अन्य बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। छोटी सावधानी ही बेहतर स्वास्थ्य की बड़ी शुरुआत है।

शिविर में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. दिलशाद आलम एवं डॉ. मनीष सिंह की अहम भूमिका रही। रोटरी क्लब के सदस्यों और अस्पताल कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मौके पर रोटरी अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, सचिव एसएम साहिल, कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, राहुल कुमार, अरुण कुमार सिंह, तरन्नुम, सोनम समेत कई लोग मौजूद रहे। रोटरी क्लब द्वारा स्वास्थ्य, वृक्षारोपण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगामी जून माह में सर्वाइकल वैक्सीनेशन कैंप आयोजित करने की योजना भी बनाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here