15 मई को रोजगार शिविर, 50 तकनीशियन पदों पर होगी भर्ती

0
158

जिला नियोजनालय परिसर में सुबह 11 बजे से लगेगा जॉब कैंप                                                                बक्सर खबर। जिला नियोजनालय द्वारा 15 मई को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निजी कंपनी डीसेट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तकनीशियन पद पर भर्ती की जाएगी। यह नियुक्ति प्रशिक्षुता एवं संविदा आधारित होगी। कुल 50 पदों पर बहाली की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं, बारहवीं, आईटीआई एवं डिप्लोमा निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 32 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल गुरुग्राम, हरियाणा होगा।

कंपनी द्वारा 20 हजार से 27 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने की बात कही गई है। अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता के अनुसार ऑन द स्पॉट किया जाएगा। रोजगार शिविर का आयोजन संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में किया जाएगा। यह शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। शिविर में भाग लेने के लिए जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य होगा। जिन अभ्यर्थियों का निबंधन नहीं हुआ है, वे राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को बायोडाटा एवं आधार कार्ड के साथ शिविर में उपस्थित होने को कहा गया है। रोजगार शिविर में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here