शिक्षिका का निधन, शोक की लहर

0
939

-मध्य विद्यालय बहुआरा में थी कार्यरत
बक्सर खबर। राजपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बहुआरा में सेवारत शिक्षिका शीला कुमारी का गुरुवार को निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 45 वर्ष के आस-पास थी। कुछ दिनों से वह बीमार चल रहीं थी। निधन की सूचना मिलते ही शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षक नेता शिवजी दूबे ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए बताया। वह बहुत ही मिलनसार शिक्षक थीं। बहुआरा गांव की ही निवासी थी।

विद्यालय के छात्रों के साथ उनका आत्मीय लगाव था। लेकिन, कुछ वर्ष पहले उन्हें कोई अंदरुनी बीमारी हो गई थी। उसके समाधान के लिए उन्होंने ऑपरेशन का सहारा लिया था। लेकिन, स्वास्थ्य में गुणात्मक सुधार नहीं हुआ। और अंतत: आज गुरुवार को उनका निधन हो गया। जिले के शिक्षकों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। उनके जानने वालों ने बताया अभी उनके बच्चे अव्यस्क हैं। मां के अचानक चले जाने से उनका जीवन अधर में पड़ गया है। पूरा परिवार असामयिक निधन से दुखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here