तीन मई से सिद्धाश्रम में सजेगा श्रीमद्भागवत कथा का दरबार

0
46

7 दिवसीय आयोजन में प्रेमाचार्य पीताम्बर जी महाराज होंगे कथा व्यास                                                        बक्सर खबर। नगर के सिद्धाश्रम क्षेत्र में आगामी 3 मई से 9 मई तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन एक परिवार द्वारा अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ को आध्यात्मिक स्वरूप देने की अनूठी पहल के रूप में किया जा रहा है, जो समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करेगा। मिश्रा परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस कथा का स्थल न्यू बस स्टैंड रेलवे ओवरब्रिज के समीप स्थित सुविधा मेडिकल एजेंसी परिसर को बनाया गया है, जहां इन दिनों तैयारियां जोरों पर हैं। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कथा का आयोजन प्रतिदिन अपराह्न 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक होगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इसमें शामिल होकर कथा श्रवण का लाभ उठा सकें। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, झांकियां और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान वातावरण को भक्तिमय बनाए रखेंगे। इस आध्यात्मिक आयोजन में परम पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज का सान्निध्य भी श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा, जिनके आशीर्वचन कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाएंगे। वहीं अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता प्रेमाचार्य पीताम्बर जी महाराज कथा व्यास के रूप में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे। उनके प्रवचनों में धर्म, कर्म, भक्ति और जीवन के गूढ़ रहस्यों की सरल व्याख्या सुनने को मिलेगी। आयोजकों द्वारा विभिन्न माध्यमों से श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सात दिवसीय कथा का लाभ उठाकर आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here