28 अप्रैल को रोजगार शिविर, 100 पदों पर होगी भर्ती

0
80

ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू, सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक आयोजन                                                                बक्सर खबर। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर जिला नियोजनालय 28 अप्रैल को रोजगार शिविर का आयोजन कर रहा है। यह शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा, जहां अभ्यर्थियों का चयन सीधे साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी एलीट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कुल 100 पदों पर बहाली की जाएगी। इनमें उत्पाद सहायक और पैकिंग सहायक के 50-50 पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 16 हजार से 18 हजार रुपये तक का हाथ में वेतन मिलेगा, साथ ही ओवरटाइम का अतिरिक्त भुगतान भी किया जाएगा। कार्य अवधि 12 घंटे की शिफ्ट की होगी, जिसके लिए उपयुक्त पारिश्रमिक सुनिश्चित किया गया है।

इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं या आईटीआई रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति तमिलनाडु के होसुर तथा केरल के त्रिशूर और कोच्चि जिलों में की जाएगी। कंपनी की ओर से निःशुल्क आवास और भोजन, साप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ कर्मचारी राज्य बीमा, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी और बोनस जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में पंजीकरण अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक पंजीकृत नहीं हैं, वे राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। शिविर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा और आधार कार्ड के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना होगा। नियोजनालय की भूमिका इस प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता की है, जबकि नियुक्ति की सभी शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here