जन सुराज पार्टी ने श्रद्धापूर्वक मनाया वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह का 168वां विजय दिवस

0
14

–शौर्य और बलिदान की विरासत को बताया प्रेरणा का स्रोत                                                                       बक्सर खबर। वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह का 168वां विजय दिवस गुरुवार को शहर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वीर कुंवर सिंह चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा तथा कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित प्रतिमा पर जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा की अध्यक्षता में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन सुराज के वरिष्ठ नेता एवं बक्सर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तथागत हर्षवर्धन तथा पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक उपस्थित रहे। इस मौके पर तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि वीर कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महानायक थे, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अंग्रेजों के खिलाफ अदम्य साहस और नेतृत्व का परिचय दिया। उनका जीवन हमें देशभक्ति, त्याग और संघर्ष की प्रेरणा देता है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

वहीं जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि वीर कुंवर सिंह का बलिदान और पराक्रम भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में धनजी पांडेय, विजय कुमार पाठक, अजित सम्राट, विजयानंद वर्मा, छोटू पांडेय, श्रीमन राय, दीपक राय, प्रभात कुमार, राजीव शर्मा, प्रिंस कुमार, प्रशांत राय, आशुतोष उपाध्याय, आनंद मिश्रा, विनय कुशवाहा, अभिषेक कुमार मौर्य, संतोष प्रजापति, हरेंद्र प्रताप सिंह, मिंटू सिंह, गणेश पांडे, संजय ओझा, धनजी उपाध्याय, अजीत यादव, सुभाष राम, अमरेंद्र मिश्रा, चंचल पांडेय, बिट्टू मिश्रा, दीपक सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here