– संघ के स्वयंसेवकों ने दी श्रद्धांजलि
बक्सर खबर। पूर्व संघ चालक चंद्रबदन पांडेय उपाख्य साधुजी पांडेय का निधन हो गया है। बुधवार को ब्रह्मपुर के पैतृक निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। लगभग 100 वर्ष की आयु उन्होंने पूर्ण कर ली थी। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार चरित्रवन के मुक्तिधाम में हुआ। जहां पहुंचकर संघ के स्वयंसेवकों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके पुत्र अखिलेश पांडेय ने मुखाग्नि दे पारंपरिक विधान के साथ उनका दाह संस्कार किया।
संघ से जुड़े लोगों ने बताया वे विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष भी रहे और जिला के संघ चालक भी। उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिण बिहार के प्रांत कार्यवाह राजेन्द्र जी ने कहा, हम लोगों के लिए वे आदर्श थे। अपने जीवन काल में उन्होंने संघ के लिए जो कार्य किया। उसका उल्लेख संभव नहीं है। अनेक उर्जावान स्वयंसेवकों को उन्होंने प्रेरित किया। हम उन्हें अपनी श्रद्धांजलि निवेदित करते हैं।




























































































