‌‌‌मौत : घर में सो रहे शिक्षक की नहीं खुली नींद, हृदयाघात का अंदेशा

0
1873

– राजपुर प्रखंड के खिरी मध्य विद्यालय में कार्यरत थे विजय शंकर लाल
बक्सर खबर। राजपुर प्रखंड के खिरी मध्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षक विजय शंकर लाल का बुधवार को निधन हो गया। वे अपने पैतृक घर में अकेले सो रहे थे। जब बुधवार की सुबह घर से नहीं निकले तो पड़ोसियों को शक हुआ। पास के घर वाले छत के रास्ते अंदर पहुंचे तो देखा वे बिस्तर पड़े हैं। उन्हें जगाने का प्रयास हुआ। लेकिन, वे चल बसे थे। खबर सुनते ही पूरे गांव के लोग स्तब्ध रह गए। विजय शंकर लाल राजपुर थाना के कोनौली गांव के निवासी थे। तीन दिनों तक राजपुर प्रखंड मुख्यालय पर चल रहे जनगणना के प्रशिक्षण में वे शामिल रहे।

मंगलवार की रात घर सकुशल लौटे और अगली सुबह जगे ही नहीं। यह जानकारी उनके जानने वालों ने दी। अनुमान लगाया जा रहा है, उनकी मौत हृदयाघात से हुई। वे लगभग 47 वर्ष के थे। वे एक पुत्र और पुत्री के पिता थे। बच्चे भी अव्यस्क हैं। वे मां के साथ जिला मुख्यालय बक्सर में रहकर पढ़ाई करते हैं। पिता गांव से विद्यालय नजदीक होने के कारण अक्सर कोनौली रुक जाते थे। उनकी मौत पर शिक्षक नेता शिवजी दुबे, संतोष सिंह, मोहन, सुरेश राम आदि ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा। वे बहुत ही नेकदिल इंसान थे। उनकी मौत से पूरा शिक्षक समाज दुखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here